SL vs NZ श्रीलंकाई गेंदबाजों ने न्यूज़ीलैण्ड को पहली पारी में 88 के स्कोर पर किया ऑलआउट, न्यूज़ीलैण्ड पर लगा फॉलोऑन का नियम !

0
SL vs NZ 2nd Test Day 3
SL vs NZ 2nd Test Day 3

SL vs NZ 2nd Test श्रीलंकाई गेंदबाजों ने न्यूज़ीलैण्ड को पहली पारी में 88 के स्कोर पर किया ऑलआउट, न्यूज़ीलैण्ड पर लगा फॉलोऑन का नियम !

श्रीलंका और न्यूज़ीलैण्ड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैण्ड को 63 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरा टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल में खेला जा रहा है। दूसरे मैच मैं श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

SL vs NZ 2nd Test

श्रीलंका की पहली पारी

श्रीलंका और न्यूज़ीलैण्ड के बीच कल दूसरा टेस्ट मैच शुरु हुआ। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम की गजब की शुरुआत हुई थी। हालाँकि पहला विकेट जल्दी गिर गया था। लेकिन इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने गजब का खेल दिखाया।

श्रीलंका ने पहली पारी 5 विकेट खोकर 602 के स्कोर पर घोषित कर दी। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांडीमल ने 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। कुशाल मेंडिस और कामिंडू मेंडिस दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। कुशाल मेंडिस ने नाबाद 106 रन बनाए। और कामिंडू मेंडिस ने नाबाद 182 रन बनाए थे।

पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की पारी कामिंडू मेंडिस ने ही खेली। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। और 1 बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेली। न्यूज़ीलैण्ड की गेंदबाजी पहली पारी में श्रीलंका के बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखी।

क्योंकि श्रीलंका ने मात्र 5 विकेट गँवाकर 602 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने कुछ हद तक गेंदबाजी ठीक की थी। ग्लेन फिलिप्स ने 38 ओवरों में 141 रन देकर 3 विकेट चटकाए। और टीम साउथी ने 1 विकेट चटकाया।

SL vs NZ 2nd Test Day 3
SL vs NZ 2nd Test Day 3

न्यूज़ीलैण्ड की पहली पारी

न्यूज़ीलैण्ड को पहली पारी में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 39.5 ओवर में 88 के स्कोर पर ऑलआउट कर दी। पहली पारी में न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से सबसे ज्यादा रनों का योगदान मिचेल सैंटनर का रहा। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से न्यूज़ीलैण्ड को 88 के स्कोर पर ऑलआउट करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रभात जयसूर्या का रहा। प्रभात जयसूर्या ने 18 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए। निशान पेइरिस ने 3 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट चटकाया।

न्यूज़ीलैण्ड की दूसरी पारी

न्यूज़ीलैण्ड को दूसरी पारी फॉलोऑन नियम के तहत दी गयी। फॉलोऑन नियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी हाथो हाथ खेलनी पड़ती है। ऐसे ही कुछ श्रीलंका और न्यूज़ीलैण्ड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में हुआ, पहली पारी में न्यूज़ीलैण्ड 88 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी।

88 के स्कोर पर ऑलआउट होने के तुरंत बाद दूसरी पारी खेलनी पड़ी। दूसरी पारी में न्यूज़ीलैण्ड ने तीसरे दिन के स्टंप तक 41 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। न्यूज़ीलैण्ड अभी भी श्रीलंका से 315 रन पीछे है। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स दोनों क्रीज पर बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here