SL vs NZ तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने न्यूज़ीलैण्ड पर बनाई 202 रनों की बढ़त !

0
SL vs NZ 1st Test Day 3
SL vs NZ 1st Test Day 3

SL vs NZ 1st Test Day 3 तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने न्यूज़ीलैण्ड पर बनाई 202 रनों की बढ़त !

श्रीलंका और न्यूज़ीलैण्ड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु हो चुकी है। पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चूका है। पहले मैच मैं श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका ने पहली पारी में 305 रन बनाए। न्यूज़ीलैण्ड ने पहली पारी में 340 रन बनाए हैं। तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 किकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका टीम की पहली पारी

श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी। लेकिन कामिंडू मेंडिस की 114 रनों की शतकीय पारी और कुसाल मेंडिस की 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम पहली पारी में 305 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी।

श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रनों की पारी कामिंडू मेंडिस ने खेली। कामिंडू मेंडिस ने 173 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 114 रनों की पारी खेली। इसके अलावा श्रीलंका की तरफ से रमेश मेंडिस और परभात जयसूर्या क्रीज पर बने हुए थे। लास्ट के तीन विकेट मात्र 3 रन ही जोड़ पाते हैं।

न्यूज़ीलैण्ड टीम की पहली पारी में गेंदबाजी

न्यूज़ीलैण्ड की गेंदबाजी पहली पारी में इतनी ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से पहले दिन के खेल के खत्म होने तक सबसे बढ़िया प्रदर्शन विलियम ओरूर्के का रहा।

विलियम ओरूर्के ने 18.5 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा ग्लेन फिलीपस और अजाज़ पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। तथा टीम साउथी ने 1 विकेट चटकाया।

न्यूज़ीलैण्ड टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी

दूसरे दिन के खेल में न्यूज़ीलैण्ड के गेंदबाजों ने मात्र 3 रन के भीतर ही बाकि बचे 3 विकेट चटका लिए थे। न्यूज़ीलैण्ड की शुरुआत अच्छी रही थी, क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड ने दूसरे दिन के खेल में 72 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए थे। तीसरे दिन के खेल में न्यूज़ीलैण्ड की टीम 85 रन ही जोड़ पाई।

इन 85 रनों को जोड़कर पहली पारी में न्यूज़ीलैण्ड का स्कोर 340 रन था। न्यूज़ीलैण्ड की तरफ से सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी टॉम लैथम ने खेली। डेरिल मिचेल 57 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। पहली पारी में श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट प्रभात जयसूर्या चटकाए।

प्रभात जयसूर्या ने 40 ओवर में 136 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा रमेश मेंडिस ने 3 विकेट और कप्तान धनजया डी सिल्वा ने 2 विकेट चटकाए।

श्रीलंका की दूसरी पारी

तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 किकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथूस और धनजया डी सिल्वा 34-34 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

श्रीलंका ने अब तक 202 रनों की लीड बना रखी है। दूसरी पारी की गेंदबाजी में भी विलियम ओरूर्के का शानदार प्रदर्शन रहा है। दूसरी पारी में श्रीलंका के कुल 4 विकेट गिरे हैं, इनमें से 3 विकेट विलियम ओरूर्के ने गिराए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here