ENG vs SL 3rd Test Day 3 कुमारा और फर्नांडो की गेंदबाजी के आगे लाचार दिखे अंग्रेजी बल्लेबाज, श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 125 रन !

0
ENG vs SL 3rd Test Day 3
ENG vs SL 3rd Test Day 3

ENG vs SL 3rd Test Day 3 कुमारा और फर्नांडो की गेंदबाजी के आगे लाचार दिखे अंग्रेजी बल्लेबाज, श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 125 रन !

श्रीलंका की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर गयी हुई है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु हो चुकी है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके है।

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने 5 विकेट से श्रीलंका को हरा दिया था। 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक दुसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया। दूसरे मैच में श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का अंतिम मैच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। अंतिम मैच में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस जीतकर श्रीलंका ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, पहली पारी में 69.1 ओवर में 325 रन बनाए।

श्रीलंका ने पहली पारी में 263 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 156 रन बनाए। श्रीलंका ने तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। अब श्रीलंका को जीत के लिए 125 रनों की ओर आवश्यकता है।

England First Innings

तीसरे मैच में श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीता। धनजया डी सिल्वा ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने के लिए न्यौता दिया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में पहले बैटिंग करते हुए, 69.1 ओवर में 325 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन भी ओली पोप ने बनाए। ओली ने 156 गेंदों में 154 रन बनाए। बेन डकेट 79 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हो गए थे। डेनियल लॉरेंस और जो रुट ने 5 और 13 रन बनाए थे।

Srilanka First Innings Bowling

श्रीलंका की ओर से पहली पारी में मिलन रत्नायके ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा, धनजया डी सिल्वा और विश्वा फर्नांडो ने 2-2 विकेट चटकाए।

ENG vs SL 3rd Test
ENG vs SL 3rd Test

Srilanka First Innings

पहली पारी में इंग्लैंड ने 325 रन बनाए। श्रीलंका ने पहली पारी में 263 रन बनाए। श्रीलंका के पाथुम निशंका, धनजया डी सिल्वा और कामिन्दु मेंडिस तीनों खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 69 रन कप्तान धनजया डी सिल्वा ने बनाए।

England Second Innings

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 156 के स्कोर पर रोक दिया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 67 रन जेमी स्मिथ ने बनाए। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी में प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लाहिरू कुमारा ने चटकाए। और विशवा फर्नांडो ने 3 विकेट चटकाए।

Srilanka Second Innings

श्रीलंका को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। अब श्रीलंका को जीत के लिए 125 रनों की ओर आवश्यकता है। श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस क्रीज पर बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here