INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final श्रीलंका ने भारत को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराकर ख़िताब पर किया कब्जा !

0
INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final
INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final

INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final श्रीलंका ने भारत को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हराकर ख़िताब पर किया कब्जा !

भारतीय वूमेन टीम और श्रीलंका वूमेन टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला गया। इस मुकाबले में भारत वूमेन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।

श्रीलंका वूमेन टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय वूमेन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। भारतीय वूमेन टीम ने श्रीलंका वूमेन टीम को 166 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को श्रीलंका वूमेन टीम ने केवल 2 विकेट खोकर, 8 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। और 8 विकेट से जीत हासिल कर वूमेन एशिया कप टी 20 2024 के ख़िताब को अपने नाम कर लिया।

इस मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड हर्षिता समरविकर्मा को दिया गया। और इस टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड श्रीलंका वूमेन टीम की खिलाड़ी चमारी अत्थापट्टू को दिया गया।

INDW vs SLW Asia Cup Final Match Highlight

भारतीय वूमेन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। भारतीय वूमेन टीम बैटिंग करने के लिए उत्तरी, तो भारतीय वुमेन टीम की ओपनर खिलाड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मांधना ने अच्छी शुरुआत्त की थी। लेकिन 44 के स्कोर पर शेफाली वर्मा का विकेट गिर गया।

इसके बाद किसी खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट से ज्यादा साझेदारी नहीं पनपी थी। जिसके चलते भारतीय वूमेन ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। भारतीय वूमेन टीम की ओर से सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी स्मृति मांधना ने खेली। स्मृति ने एकबार फिर से अपनी टीम के लिए एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। और गजब का खेल दिखाया। श्रीलंका वूमेन टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कविशा दिलहरी ने चटकाए।

श्रीलंका वूमेन टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी, तो श्रीलंका वूमेन टीम का पहला विकेट मात्र 7 के स्कोर पर गिर गया था। लेकिन इसके बाद श्रीलंका वूमेन टीम की खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया और दूसरे विकेट के लिए हर्षिता और चमारी अत्थापट्टू के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के कारण भारतीय वूमेन टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final
INDW vs SLW Asia Cup T20 2024 Final

श्रीलंका वूमेन टीम ने लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 69 रनों की पारी हर्षिता ने खेली। और श्रीलंका वूमेन टीम को हर्षिता और कविशा दिलहरी ने 8 विकेट से जीत दिला दी।

प्लेयर ऑफ़ द मैच

भारतीय वूमेन टीम और श्रीलंका वूमेन टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका वूमेन टीम की खिलाड़ी हर्षिता समरविकर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। हर्षिता ने 51 गेंदों में नाबाद 69 रनों की धाकड़ पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वूमेन एशिया कप टी 20 2024 का फाइनल मैच भारतीय वूमेन और श्रीलंका वूमेन टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका वूमेन टीम ने भारतीय वूमेन टीम को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड श्रीलंका वूमेन टीम की खिलाड़ी चमारी अत्थापट्टू को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here